एटा, अप्रैल 28 -- फांसी लगने से युवक की मौत हुई थी। मंगलवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इससे पहले घरवालों ने रुपये के लेन-देन में हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि विसरा भी रखा गया है। आगरा से रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। थाना मलावन के गांव लाखापुर निवासी राजकुमार (36) पुत्र सुकेन्द्र यादव 24 अप्रैल को मौसेरी सास के घर थाना नयागांव के गांव नगला डांडा गए थे। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटे। घर न लौटने पर अगले दिन घरवालों ने तलाश किया और थाना नयागांव में जाकर शिकायत की। रविवार रात करीब 11 बजे घरवालों को तलाश के दौरान झाडियों में शव पड़ा मिला था। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई थी। मौसेरी सास पर रुपये के लेन-देन का आरोप लगाया था। दो चिकित्सीय पैनल डा. शिव कुमार, डा. राजीव किशोर की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम हुआ सा...