फांसी लगने से हुई थी महिला की मौत, पीएम रिपोर्ट में खुलासा
एटा, मई 9 -- फांसी लगने से महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ मामले में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। भाई ने नौ ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मिरहची के गांव साउसपुर निवासी जयकिशोर की शादी फरवरी माह में शिवानी के साथ हुई थी। शुक्रवार को महिला का शव कमरे में मिला था। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी जीजा जयकिशोर निवासी साउसपुर मिरहची सहित नौ ससुरालीजनों ने मिलकर दहेज में बाइक की मांग की। न देने पर उत्पीड़र किया। बहन की हत्या कर दी। शव को फांसी के फंदे पर लटका कर भाग गए। मिरहची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दूसरी तरफ शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट महिला की मौत फांसी लगने से आया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.