कानपुर, अप्रैल 5 -- कानपुर देहात ,संवाददाता। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर के रहने वाले ट्रक चालक की फांसी लगने से मौत हुई थी। शुक्रवार को उसका शव नीम के पेड़ में लटका मिलने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगा सड़क जाम कर हंगाामा किया था। शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें उसके गले सीने और पैर में खरोंच के तीन निशान मिले। डॉक्टरों ने मौत की वजह हैंगिंग बताया है। फिरोजाबाद से ट्रक में शराब लेकर गुवाहाटी जाने के लिए निकले शिवली कोतवाली क्षेत्र के बाघपुर निवासी 26 वर्षीय रंजीत कुमार पुत्र मौजीलाल ने गांव के पास ट्रक रोककर घर जाने का प्रयास किया। इसमें उसका ट्रक एक खड़ी कार में टकरा गया था। दुर्घटना के बाद कार सवारों और ट्रक चालक में मारपीट होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को बाघपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.