काशीपुर, जनवरी 14 -- काशीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत निवासी एक युवक ने काशीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अभिषेक पुत्र ओमप्रकाश निवासी कायस्थान नगर, वार्ड संख्या दो, पूरनपुर (पीलीभीत) के रूप में हुई है। अभिषेक काशीपुर के जसपुर खुर्द क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था और एक होटल में पिज्जा बनाने का काम करता था। मंगलवार रात जब उसके साथ रहने वाले युवकों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखने पर अभिषेक कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर डायल 112 के माध्यम से पुलिस को अवगत कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आईटीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.