हरदोई, फरवरी 19 -- सांडी। कस्बे के मोहल्ला नौशहरा में बुधवार रात एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। कमरे में मौजूद दो मासूम बच्चों के रोने की आवाज सुनकर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तब विवाहिता फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पुलिस, नायब तहसीलदार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। मोहल्ला नौशहरा निवासी गंगासागर गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता है। उसकी शादी 23 मई 2021 को बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के बिरनी गांव निवासी माधौ की 32 वर्षीय बेटी रोशनी से हुई थी। दंपति के एक बेटा और एक बेटी है। पति गंगासागर ने बताया कि देर रात बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसने कमरे का दरवाजा खोला पर अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा तोड़ना पड़ा। अंदर पहुंचने पर पत्नी फांसी के फंदे से लटकी मिली। वहीं, मृतका के पिता माधौ ने दामाद पर गंभीर आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.