आगरा, मई 25 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव फरौली में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे में लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के गांव किलामई के रहने वाले 45 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र लाला राम का शव सहावर के गांव फरौली में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला है। प्रवीण पिछले करीब एक महीने से अपनी पत्नी संगीता और दो बच्चों के साथ अपने साढ़ू सुबोध पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम फरौली के घर पर रह रहा था। उसने बुलंदशहर में स्थित दो बीघा भूमि बेची थी। मृतक की पत्नी संगीता ने बताया कि वह अपनी बहन रेखा के घर एक महीने से अपने पति और दो बेटों के साथ रह रही है। उसका पति घर से निकला था। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव...