प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 4 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आठ साल के बालक का शव गुरुवार शाम पुराने घर के पास अमरूद के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। एक बच्चे के देखने पर उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले आया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। साथ आई बुआ और एक किशोर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने की आशंका जताने लगे। देररात तक उसकी मां मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंची थी। अंतू थाना क्षेत्र के सरुआवां निवासी संदीप वर्मा की पत्नी की कैंसर से मौत हो गई तो उसने अपनी साली अलका से दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी के दो बेटे और एक बेटी अलका के साथ रहने लगे। अलका को अभी बच्चे नहीं हैं। संदीप ट्रक चलाता है। वह इस समय बाहर है। संदीप का सबसे छोटा बेटा आठ साल का शिवम गुरुवार शाम पुराने घर की ओर गया। बाद में उसका शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला। चाचा, बुआ उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज ले आए ले...