फांसी पर लटकता मिला मनोरोगी युवक का शव
कौशाम्बी, मई 23 -- करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव निवासी एक मनोरोगी युवक का शव शनिवार की दोपहर घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस और परिजनों के मुताबिक, उसकी मनोदशा खराब थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पिंडरा सहाबनपुर निवासी द्वारिका प्रसाद किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके 24 वर्षीय बेटे अमर सिंह की तबीयत काफी दिनों से खराब चल रही थी। मनोरोग के डॉक्टर से प्रयागराज में इलाज करवाया जा रहा था। शनिवार की दोपहर अमर सिंह ने इसी कारण से घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। उसे फंदे पर लटकता देख परिजन चीख पड़े। शोरगुल सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी शिवांक सिंह का कहना है कि प्रारंभिक जांच में खुदकुशी के पीछे दिमागी हालत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.