फांसी पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव
कौशाम्बी, जून 28 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बड़ा गढ़वा गांव में रविवार की दोपहर एक नव विवाहिता का शव घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। साल भर पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। हफ्ते भर पूर्व दंपती दिल्ली से लौटकर आए थे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस को कोई आरोप लगाते हुए तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बड़ा गढ़वा निवासी धर्मपाल उर्फ रिंगा निषाद ने तकरीबन साल भर पहले महेवाघाट के घोघपुरवा गांव की 23 वर्षीय प्रमिला उर्फ काजल से प्रेम विवाह किया था। दोनों की शादी मंदिर में हुई थी। विवाद के बाद दंपती दिल्ली चले गए थे। तकरीबन हफ्ते भर पहले वे लौटकर आए थे। प्रमिला अपने मायके में ही रुक गई थी। जबकि, घर्मपाल गांव बड़ा गढ़वा चला आया था। यहां आने के बाद धर्मपाल ने जीविकोपार्जन के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.