नई दिल्ली, मार्च 26 -- ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए लाए गए बिल पर बुधवार को राज्यसभा में चर्चा हुई। इस दौरान समाजवादी पार्टी सांसद जया बच्चन अपनी बात रखने के दौरान जमकर नाराज हुईं और उनकी स्पीकर से नोकझोंक भी हो गई। नौबत यहां तक आ गई कि उन्होंने डिप्टी चेयरमैन पैनल के दिनेश शर्मा से यह तक कह दिया कि जितना मर्जी समय दीजिए, फांसी पर चढ़ा दीजिए। पूरा मामला विस्तार से समझते हैं। बुधवार को बच्चन विधेयक पर बोलने के लिए खड़ी हुईं। खबर है कि इस दौरान ट्रेजरी बेंच के कुछ सदस्य आपस में बात करने लगे, जिसके चलते उनका ध्यान भटक गया और वह स्पीकर की तरफ देखने लगीं। जया बच्चन: कल रामनवमी है। आप सभी को रामनवमी की बधाई। (बोलते हुए रुक जाती हैं) जया बच्चन: अभी कोई बात कर रहा है तो ध्यान वहां जाएगा। मैं बात करूंगी तो आपका ध्यान मेरी तरफ होगा। स्पीकर: बहुत सारे ...