फांसी के फंदे से लटका युवक, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
हापुड़, जुलाई 31 -- कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला केशव नगर में एक युवक संदिग्ध हालत में फांसी के फंदे से पंखे से लटक गया। आनन फानन में युवक को गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या के प्रयास का मामला है। जानकारी के अनुसार मूलरूप से जनपद लखीमपुर खीरी निवासी धीरज शर्मा यहां कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला केशव नगर में परिवार के साथ रहता है। वह एक फास्ट फुड की दुकान पर काम करता है। बताया गया कि गुरुवार की शाम को घरेलू कलह के चलते उसने पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन ने उसे लटका देखा तो अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और युवक को गंभीर हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.