फांसी के फंदे से लटका मिला दारोगा का शव
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में एएसआई से पदोन्नति पाकर दारोगा बने योगेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पुलिस महकमे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सात वर्षों तक नवगछिया एसपी के रीडर के रूप में काम करने वाले योगेश का शव शनिवार को उनके सरकारी क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। महज आठ दिन पहले, 16 अक्टूबर को ही एसपी वैभव शर्मा ने उन्हें जमादार से दारोगा पद पर पदोन्नति दी थी। जिस पदोन्नति को योगेश के कॅरियर की नई शुरुआत मानी जा रही थी, उसके कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि शनिवार को करीब साढ़े चार बजे पानी की टंकी बंद करने गए थे। वहां से लौटने के बाद योगेश अपने कमरे में चले गए बाद में उनका शव मिला। नवगछिया एसपी वैभव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.