फांसी के फंदे से लटका मिला गर्भवती महिला का शव
गोपालगंज, अप्रैल 4 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़की अमेया गांव में शनिवार की सुबह एक गर्भवती महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका के मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान अमेया गांव निवासी रोहित तिवारी उर्फ अंशु की पत्नी मुन्नी देवी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुन्नी देवी कटेया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के जीतन राम की बेटी थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसने रोहित तिवारी उर्फ अंशु के साथ प्रेम विवाह किया था और शादी के बाद वह अपने पति के घर पर ही रह रही थी। मायके वालों ने बताया कि प्रेम विवाह करने के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। मायके पक्ष का आरोप है कि रोहित तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.