गोंडा, अगस्त 30 -- खरगूपुर/रूपईडीह, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमडावा के दूबे पुरवा में शनिवार शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी लाश मिली है । मृतका के मामा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दूबे पुरवा निवासी गोविंद लाल दूबे की 26 वर्षीय पत्नी कोमल उर्फ नीतू की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतका के मामा संगमलाल पुत्र राजेश्वरी प्रसाद निवासी भगवतीपुरवा, ग्राम पंचायत उसरैना, थाना कौड़िया ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनकी भांजी को...