गोपालगंज, जुलाई 8 -- गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाने के दिघवा-दुबौली मठिया गांव में बुधवार को एक विवाहिता का शव फांसी से फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका कौशर अंसारी की 26 वर्षीय बेटी सितारा खातून थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। मृतका के मायके वालों ने घरेलू विवाद में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: फुलौत में विवाहिता की गला दबाकर हत्याघटना का विवेचन घटनाक्रम के संबंध में बताया जा रहा है कि नगर थाने के हरखुआ गांव के मो. फरीद मियां ने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2020 में बैकुंठपुर थाने के दिघवा-दुबौली मठिया गांव के रहमत मियां के बेटे कौशर अंसारी के साथ की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक था।...