रायबरेली, जनवरी 24 -- सलोन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थतियों में उसके घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। घटना को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के दुबहन गांव के रहने वाले शिवमंगल की 18 वर्षीय पुत्री मालती बीते शुक्रवार देर शाम अपने घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में छत से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल अनिल सिंह का कहना है कि परिजन युवती के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने से इंकार कर दिया। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.