रायबरेली, फरवरी 7 -- सलोन, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार की शाम घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्र के रेवहारा गांव के रहने वाले सुखराम की 12 वर्षीय पुत्री अनुराधा शनिवार की देर शाम अज्ञात अपने घर के छत के ऊपर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी होते ही उसके परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...