रुद्रपुर, फरवरी 15 -- किच्छा, संवाददाता। खुरपिया गेट क्षेत्र में एक सफाईकर्मी का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 26 वर्षीय अजीत सहाय पुत्र राम सहाय निवासी खुरपिया गेट परिवार के साथ टिन शेड के मकान में रहता था और सफाई का काम करता था। शनिवार को परिवार के सदस्य रिश्तेदार के स्वागत में लालपुर गए थे। घर पर दादी जसोदा थीं। अजीत के भाई अजय ने फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। घर पहुंचने पर उसने अजीत को छत की बल्ली से मफलर के फंदे के सहारे लटका पाया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि अजीत रुद्रपुर कोर्ट में सफाईकर्मी था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.