बागपत, फरवरी 20 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर रोड स्थित भट्ठे पर श्रमिक का फांसी के फंदे पर लटका शव मिला। ईंठ भट्ठे के ठेकेदार और मुनीम का कहना है कि श्रमिक ने गृह कलह के चलते आत्महत्या की है, जबकि मृतक की पत्नी ने ठेकेदार और उसके साथियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ठेकेदार पति को मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा था। पैसे मांगने पर पति की पिटाई की जा रही थी। जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। पुलिस ने शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पीड़िता रीता देवी निवासी शाहपुर जिला समस्तीपुर बिहार ने बताया कि उसका पति रामचन्द्र नौरोजपुर रोड स्थित अशोक के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसके पति के ठेकेदार व दो अन्य लोगों पर मजदूरी के हजारों रुपये बकाया थे। आरोप लगाया कि उसका पति ठेकेदार से अपनी मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.