ललितपुर, मई 3 -- तालबेहट। थाना पूराकलां क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नत्थीखेड़ा में एक 32 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पास चिरौल के पेड़ पर उसका शव लटकता मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी। थाना पूराकलां क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत नत्थीखेड़ा निवासी 32 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र रज्जू परिहार परिजनों का खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। उसका शव गांव के पास स्थित चिरौल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा। वहीं ग्रामीणों में शोक फैल गया। सूचना मिलते ही नत्थीखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और आत्महत्या के कारणों का पता लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.