मैनपुरी, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया में नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिला तो सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना बुधवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया निवासी 22 वर्षीय राहुल का शव बुधवार की सुबह पांच बजे नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौके से गुजरे राहगीरों ने इसकी खबर परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी पाकर थाना प्रभारी अवनीश कुमार त्यागी पुलिस बल और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.