फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या कर लटकाने का आरोप
हरदोई, जुलाई 25 -- हरदोई। गरीबपुरवा गांव में शनिवार को एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर महिला की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। माधौगंज थाना क्षेत्र के धमकरा गांव निवासी इसरार ने अपनी 28 वर्षीय बेटी आसमीन उर्फ यासमीन की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के गरीबपुरवा निवासी निसार उर्फ छोटू से की थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर बेटी को परेशान करते थे। शुक्रवार रात ससुरालियों ने उसकी हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक हरिनाथ सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.