इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- भरथना, संवाददाता। बनामई में नवविवाहिता का शव घर के रसोईघर में कपड़े की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी होते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गांव बनामई निवासी अंकित की 22 वर्षीय पत्नी प्रिया की शादी 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। उसकी शादी को एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था। पति अंकित गांव में ही रहकर खेती-किसानी का काम करता है। घर में ससुर राजेश जाटव और 12 वर्षीय देवर आशीष भी रहते हैं। यह भी पढ़ें- फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, सुसाइड नोट में जेठ-जेठानी पर उत्पीड़न का आरोप घटना के समय घर में प्रिया अकेली थी। दोपहर करीब ढाई बजे प्रिया का शव लटका मिलने की जानकारी हुई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.