फांसी के फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, रंजिश में हत्या का आरोप
इटावा औरैया, मार्च 28 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़ैया शिव नारायण मोहल्ले में शनिवार सुबह एक छात्रा का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पड़ोसियों पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 17 वर्षीय यसोदा पुत्री राजेंद्र सिंह जाटव परिवार में दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटी थी और इकदिल स्थित हुकुम सिंह महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। शनिवार तड़के करीब 4 बजे मोहल्ले में एक धार्मिक कार्यक्रम के तहत झंडा कालीवाहन निकला था, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के अधिकांश सदस्य पड़ोस में चले गए थे। उस समय घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.