इटावा औरैया, मार्च 21 -- थाना क्षेत्र के हथनौली गांव में शनिवार दोपहर दो बजे एक किसान का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए शव को कब्जे में लिया। गांव निवासी 48 वर्षीय श्याम सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में छत के कुंडे से रश्सी के सहारे लटका मिला। शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और घर में कोहराम छा गया। घटना के समय मृतक की पत्नी, पुत्र व अन्य परिजन खेतों में काम करने गए थे। पत्नी जब घर लौटी तो पति का शव फंदे पर लटका देख बदहवास हो गई और शोर मचाया। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी आर. डी. मौर्य व थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.