मैनपुरी, मार्च 28 -- थाना क्षेत्र के ग्राम भनऊ में 14 वर्षीय किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई और मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया गया और शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। ग्राम भनऊ निवासी कालीचरन पुत्र गरीबदास ने बताया कि वह अपने भाई श्याम सुंदर के साथ मामा के अंतिम संस्कार में ग्राम भवानी नगर गए थे। उसकी 14 वर्षीय बहन विट्टो देवी घर में थी। उसने कमरे को बंदकर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि विट्टो देवी पढ़ने नहीं जाती थी, उसके पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। मृतका की मां दीप्ति बंगाल ननिहाल में है। जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.