मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- करहल। थाना क्षेत्र के ग्राम भगवतीपुर में 16 वर्षीय किशोरी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। घटना गुरुवार देर शाम सात बजे की है। करहल क्षेत्राधिकारी अजय चौहान ने बताया कि डायल 112 नंबर पर सूचना दी गई कि ग्राम भगवतीपुर निवासी 16 वर्षीय किशोरी कंचन पुत्री प्रेमचंद का शव फांसी के फंदे पर लटका है। सूचना मिलते ही करहल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। करहल थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.