कौशाम्बी, मार्च 3 -- कोखराज थाना क्षेत्र के चमरुपुर गांव की एक वृद्धा का शव मंगलवार की भोर घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव ठिकाने लगाया गया, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांकि, परिवार की ओर से किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। चमरुपुर गांव की 70 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी स्व. इंद्रपाल घरेलू महिला थीं। सोमवार की रात वह खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गईं। रोज की तरह मंगलवार की भोर नहीं उठीं तो बेटा ओमप्रकाश जगाने पहुंचा। कमरे में दाखिल होते ही उसके होश उड़ गए। वहां वृद्धा का शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। इसे लेकर घर में रोना-पीटना मच गया। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे...