ललितपुर, अप्रैल 5 -- ललितपुर। थाना पाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कैथोरा में रहने वाली एक महिला का शव उसके घर के पीछे टीन शेड के भीतर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्राम कैथोरा निवासी 23 वर्षीय रचना पत्नी दीपचंद शनिवार को अपने घर पर थी और घरेलू कार्य कर रही थी। शाम के समय उसका पति कृषि कार्य के लिए गांव में ट्रैक्टर तलाशने के लिए गया। वह जब वापस लौटा तो घर के दरवाजे बंद थे। दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो वह अपने घर के पीछे पहुंचा। यहां उसने देखा कि टीनशेड के भीतर लोहे के पाइप से उसकी पत्नी का शव लटक रहा है। यह नजारा देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा ...