फांसी के फंदे पर लटकता मिला बालिका का शव
कौशाम्बी, मई 4 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के डेढ़ावल गांव की एक बालिका का शव सोमवार की दोपहर घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के साथ पुलिस ने भी खुदकुशी की बात कही है। इसके पीछे बहन से कहासुनी का दावा किया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। डेढ़ावल गांव की 12 वर्षीय रिंकी पुत्री भैयालाल अपने ननिहाल सरसवां थाना महेवाघाट में रहकर पढ़ाई करती थी। शनिवार को ही वह घूमने के लिए घर आई थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर किसी बात को लेकर बड़ी बहन से उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी के बाद घर के ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद कमरे में गए परिजन बालिका को फंदे पर लटकता देख दंग रह गए। शोरगुल सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए मृतका का शव पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.