कौशाम्बी, जनवरी 8 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां गांव में ब्याही एक नवविवाहिता का शव बुधवार रात घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया अथवा आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया, फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। रायबरेली जिले के ऊंचाहार की रहने वाली 20 वर्षीय आंचल उर्फ संध्या तिवारी का विवाह 29 नवंबर 2025 को अंधावां निवासी शिव विधान तिवारी के साथ हुआ था। ससुरालियों के मुताबिक बुधवार रात करीब 11: 30 बजे संध्या का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। यह देख परिवारीजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन आननफानन महिला को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चेकअप कर डॉक्टरों ने मृत ...