फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 18 -- कमालगंज। महरूपुर रावी गांव में बुधवार की शाम एक महिला फांसी के फंदे पर झूल गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की।महरूपुर रावी गांव की शिल्पी फांसी के फंदे पर लटकी पाई गई। इससे घर में चीख पुकार मच गई। परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसआई मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के मुताबिक उसके पति का नाम भूरा है। उसका मायका कन्नौज में है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.