संभल, मई 2 -- बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किरारी में शुक्रवार को गृहक्लेश के चलते महिला ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव किरारी में शुक्रवार शाम पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बात को लेकर महिला ने कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। जब परिजनों ने महिला को फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए और परिवार में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना मिलने पर महिला के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। महिला की मौत से बेटा व बेटी का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। थाना ...