फांसी के डर से सदमे में 'नीले ड्रम' वाली मुस्कान, पहली बार साहिल रोया; जेल प्रशासन ने उठाया ये कदम
मेरठ, अक्टूबर 1 -- मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम कांड में मर्चेंट नेवी अफसर सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को दोषी करार दिया है। दोनों की सजा पर कोर्ट 14 अक्तूबर को फैसला सुनाएगी। फैसला आने में 15 दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही दोनों को फांसी की सजा का डर सताने लगा है। दोषी करार दिए जाने के बाद से मुस्कान और साहिल सदमे में बताए जा रहे हैं। जेल में दोनों के सुबह से रोने की बात सामने आई है। साहिल पहली बार जेल में रोया। वहीं, मुस्कान भी काफी परेशान है। जेल प्रशासन उसकी काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रहा है।फांसी के डर से सदमे में मुस्कान-साहिल मुस्कान अपनी बच्ची को सीने से लगाए रहती है। उसने जेल अधीक्षक से अपनी बेटी के भविष्य को लेकर सवाल भी किया। इसके अलावा मुस्कान ने सालसा सिस्टम, कोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.