पटना, फरवरी 2 -- पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्रा की मौत की गुत्थी कब तक सुलझेगी यह किसी को नहीं पता है। राज्य सरकार ने इस केस को सीबीआई को दिए जाने की सिफारिश कर दी है। इस बीच अब सोमवार से बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू हो चुका है। विपक्ष के सदस्यों ने साफ कर दिया है कि वो विधानसभा और विधान परिषद में नीट छात्रा की मौत के मुद्दे को उठाएंगे। सत्र के पहले दिन विधानसभा के बाहर राजद-कांग्रेस और भाकपा के नेताओं ने नीट छात्रा के मुद्दे पर अपनी बात रखी। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर इस कांड के दोषियों को सजा नहीं मिली तो हमारी बहू-बेटियों के साथ भी ऐसा ही होगा। भाई वीरेंद्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस तरह से नीट की छात्रा के साथ अन्याय हुआ है उसे आप लोग हाईलाइट करें। अगर इसमें शामिलों को फांसी की सजा नहीं हुई तो हमारी ब...