सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। शुक्रवार की शाम फाल्ट होने के बाद बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल की बिजली आपूर्ति वाधित हो गई। अस्पताल के सीएमएस ने जेई से तत्काल बिजली गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की। रात में बिजली फाल्ट दूर नहीं हो सका। दूसरे दिन शनिवार को दोपहर बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली आपूर्ति बंद होने से जनरेटर के सहारे अस्पताल की बिजली व्यवस्था संचालित की गई। बिरसिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में अस्पताल परिसर से सटे बिरसिंहपुर विद्युत उपकेन्द्र से बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार की शाम ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन में अचानक भूमिगत केबल में खराबी आने की वजह से अस्पताल और आवासीय परिसर में अंधेरा छा गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. (मेजर) गिरीश पाण्डेय ने अवर अभियंता को मामले से अवगत कराया। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.