धनबाद, अक्टूबर 4 -- वासेपुर के गैंगस्टर फहीम खान के घर पर साढ़े 22 साल पहले हुए एके-47 से हुए सनसनीखेज हमले के मामले में शनिवार को धनबाद सेशन कोर्ट ने तीनों दोषियों को ताउम्र कैद की सजा सुनाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने फहीम खान के जानी दुश्मन साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, वासेपुर निवासी शहादत हुसैन उर्फ उर्फ रफीकुद्दीन अंसारी और पटना के शूटर तनवीर आलम उर्फ अलीमुद्दीन को यह सजा सुनाई है। दोषियों पर 50-50 हजार रुपये आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत ने इससे पहले 28 सितंबर को तीनों को दोषी करार दिया था और सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए तीन अक्तूबर की तिथि निर्धारित की थी। शनिवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अदालत ने बारी-बारी से तीनों आरोपियों की सजा का ऐलान किया। फैसले के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से ...