फहीम के घर पर एके-47 से हमले में अब 28 को आएगा फैसला
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद, प्रतिनिधि। गैंगस्टर फहीम खान के घर पर 2004 में एके-47 से हुई अंधाधुंध फायरिंग में बुधवार को आने वाला फैसला टल गया। पटना के कथित शूटर तनवीर आलम की गैर-हाजिरी के कारण कोर्ट ने फैसला नहीं सुनाया। जिला व सत्र न्यायाधीश तृतीय पारस कुमार सिन्हा की अदालत ने ट्रायल का सामना कर रहे तीनों आरोपियों को 28 सितंबर को अदालत में उपस्थित होने का सख्त निर्देश दिया। उसी दिन अदालत चर्चित मामले में फैसला सुनाएगी। फिलहाल, फहीम खान के दुश्मन साबिर आलम के भाई शाहिद आलम, वासेपुर निवासी शहादत हुसैन और पटना निवासी कथित शूटर तनवीर आलम के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। तनवीर आलम बुधवार को अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। उसकी ओर से प्रतिनिधित्व का आवेदन दाखिल किया गया था। बाकी दोनों आरोपी कोर्ट में हाजिर थे। अदालत ने आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.