कन्नौज, फरवरी 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बार एशोसिएशन छिबरामऊ के वरिष्ठ प्रशासनिक पद के रिक्त चल रहे दो पदों पर एल्डर्स कमेटी और निर्वाचन समिति ने फहीम जमा खां व संदीप चौहान को मनोनीत किया। कार्यक्रम के दौरान नवमनोनीत दोनों पदाधिकारियों के साथ ही नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारी और निवर्तमान पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के वार्षिक निर्वाचन के दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य पद पर दो पर्चे निरस्त होने के कारण दो पद रिक्त हो गए थे। गुरूवार को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष रमाकांत दीक्षित ने समिति के अन्य सदस्यों व निर्वाचन समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में वरिष्ठ अधिवक्ता फहीम जमा खां व संदीप चौहान को वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य पद पर मनोनीत किया। इस दौरान मौजूद अधिवक्ताओं ने मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए उनका...