अररिया, मार्च 23 -- भरगामा। निज संवाददाता शुक्रवार की देर शाम आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। अचानक बदले मौसम के साथ चली तेज हवाओं और ओलावृष्टि से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में लगी मक्का और गेहूं की लगभग 60 प्रतिशत फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई। वही ओलावृष्टि के कारण आम और लीची के पेड़ों पर आए मंजर भी झड़ गए। जिससे किसान हताश है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा में क्षेत्र में करोड़ों रुपए के फसल नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दूसरी ओर आंधी के दौरान बिजली व्यवस्था भी पूरी तरह कैमरा गई। क्षेत्र के शंकरपुर, भरगामा, गजबी, महथावा, बीरनगर, हिंगवा, चांदीघासी, बरमोतरा, पैकपार, जयनगर समेत कई गांवों में तेज हवा के साथ बारिश से खेतों में लगी मकई की फसल तेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.