फसल सुरक्षा के लिए लगाए बाड़ में उतरे करंट से युवक झुलसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- शमसाबाद । रजलामई गांव से कुछ दूरी पर खेत की लोहे की बाड़ में करंट उतरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया । ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर मजदूर को बचाया और उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया । गांव के पास रात में बिजली का तार टूटकर गिर गया था । सोमवार की सुबह 8 बजे मजदूर नमन आम के बाग में फसल तोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में एक किसान के खेत की फसल सुरक्षा के लिए लोहे की बाड़ लगी थी । खेत के ऊपर से गुजर रही 440 वोल्ट की एलटी लाइन का तार पूर्व में टूटकर बाड़ पर गिर गया था। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत घटना से अनजान नमन ने जैसे ही बाड़ हटाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों व गमछों की मदद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.