हजारीबाग, फरवरी 26 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के तूईयो पंचायत सचिवालय में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के तत्वावधान में फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना 2025/26 के तहत दो दिवसीय पंचायत स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रमुख सुरजी देवी, मुखिया शंकर रविदास, ट्रेनर नागेश्वर साव, कृषक मित्र उत्तिम महतो और पौधा संरक्षण कर्मी समेत क्षेत्र के कृषक उपस्थित थे। मौके पर किसानों को मिट्टी उपचार, बीजोपचार, फसलों के उपचार और कीट संबंधित जानकारी दी गई। वहीं रबी और खरीफ फसलों के विषय में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 किसानों को प्रमाण पत्र दिया गया। कार्यक्रम में रमेश यादव, बैजनाथ प्रसाद यादव, रामप्रसाद राम, सेदून खातून, चम्पा कुमारी, टुकलाल महतो, दीपक कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.