बोकारो, दिसम्बर 16 -- पेटरवार। कृषि विज्ञान केंद्र, बोकारो पेटरवार में फसल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अनुमंडल सह जिला कृषि पदाधिकारी , बोकारो के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 80 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिले के जनसेवक, प्रखंड तकनीकी प्रबंधन, सहायक तकनीकी प्रबंधन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. रंजय कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि बदलते मौसम, कीट एवं बीमारियों के कारण फसल सुरक्षा आज किसानों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। कहा कि फसल सुरक्षा के लिए समय पर रोग एवं कीट की पहचान करना, जैविक एवं रासायनिक उपायों का संतुलित प्रयोग करना आवश्यक है। उन्होंने किसानों को फसल सुरक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.