फसल सिंचाई को मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की गुहार लगाई
अमरोहा, जून 21 -- हसनपुर। शनिवार को मंडी समिति में आयोजित भाकियू असली की मासिक पंचायत में फसल सिंचाई के लिए मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की मांग की। कहा कि पिछले एक वर्ष से नहर में पानी नहीं आया है, जिससे फसलें प्रभावित हो रही हैं। जल्द नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इसके अलावा क्षेत्र की बदहाल सड़कों, छुट्टा पशुओं व नीलगायों के आतंक और बिजली कटौती पर भी चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं और फसलें बर्बाद हो रही हैं। बैठक में अयोध्या मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी पर भी विरोध दर्ज कराया गया। बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह पोसवाल तथा संचालन गोवर्धन सिंह ने किया। इस मौके पर चौधरी समरपाल सिंह, दिलजानी, लाल सिंह, सुखवा, उस्मान अली, गोवर्धन सिंह, मोहम्मद उमर, राहुल चौधरी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.