फसल सिंचाई के लिए सब्सिडी पर मिले डीजल
अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा/हसनपुर, हिटी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आए उछाल के बाद किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है। पेट्रो उत्पादों में मूल्य वृद्धि के बाद फसल सिंचाई के साथ ही पूरी लागत बढ़ने की बात किसानों ने कही है। इसका सीधा असर आने वाले दिनों में थोक व खुदरा बाजार में भी साफ देखने को मिल सकता है। स्थानीय किसानों से जब पेट्रो मूल्य वृद्धि की बावत बात की गई तो उन्होंने कहा कि पहले ही महंगाई की मार से जूझ रहे किसानों पर ये दोहरा वार है। डीजल इंजन से सिंचाई की लागत अब बढ़ जाएगी। किसानों की मांग है कि फसल सिंचाई के लिए किसानों को डीजल की व्यवस्था सब्सिडी पर कराई जाए। वहीं पेट्रो समेत अन्य कृषि उत्पादों के मुकाबले फसलों का दाम नहीं बढ़ने की टीस भी किसानों को बनी है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में खेती पर बढ़ी लागत का असर सीधे आम बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.