अमरोहा, मई 11 -- रहरा। ब्लाक सभागार में सोमवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट पदाधिकारियों की मासिक पंचायत में वक्ताओं ने शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिलने का आरोप लगाया। फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली देने की मांग की। ब्लॉक अध्यक्ष टीटू त्यागी ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है।कृषि एवं फसली ऋण पर सात प्रतिशत की दर से ब्याज वसूला जा रहा है जबकि दूसरे जिलों में मात्र तीन प्रतिशत ब्याज लिया जा रहा है। ब्याज के अतिरिक्त दो प्रतिशत धनराशि भी वसूलने का आरोप लगाया। चचौरा में प्रस्तावित 33/11 बिजलीघर का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। इस दौरान फूल सिंह, सुरेश कुमार, होशियार सिंह, हरदयाल सिंह, निगम सिंह, दिनेश कुमार, महावीर सिंह आदि र...