फसल सिंचाई के दौरान सांप ने किसान को डसा, मौत
अमरोहा, जून 28 -- फसल सिंचाई करते समय सांप ने किसान को डस लिया। उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई निवासी 50 वर्षीय जयप्रकाश सिंह रविवार तड़के करीब 3:00 बजे नलकूप से खेत पर ईख फसल की सिंचाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान जयप्रकाश की मौत हो गई। परिवार में पत्नी व चार बेटे हैं। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है। रविवार शाम गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सांप के डसने से किसान की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.