उरई, अप्रैल 8 -- जालौन। संवाददाता कोंच के ग्राम कुदरा बुजुर्ग समेत कई गांवों के किसानों ने लेखपाल पर फसलों के नुकसान का गलत सर्वे करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि से फसलें 50 से 60 प्रतिशत तक बर्बाद हो गई हैं, लेकिन लेखपाल द्वारा किए गए सर्वे में वास्तविक नुकसान को दर्ज नहीं किया गया। किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर लेखपाल की लापरवाही से अवगत कराया है।बुधवार को उक्त गांवों के किसानों ने उपजिलाधिकारी /प्रभारी तहसीलदार वीरेंद्र गुप्ता को पत्र में कुदरा बुजुर्ग व कुदरा खुर्द गांव के लोगों ने बताया कि ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसों और मूंग की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से झुक गईं और कई स्थानों पर दाने भी गिर गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ ह...