चंदौली, फरवरी 6 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। डिजिटल फसल सर्वे कार्य में लगे पंचायत सहायकों के साथ गुरुवार को जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान डिजिटल फसल सर्वे कार्य में लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ नाराज हो गए। उन्होंने पांच पंचायत सहायकों का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि समय से सर्वे कार्य पूर्ण न करने और कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित पंचायत सहायकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में अखिलेश यादव ढ़ोढ़नपुर, ज्ञान चन्द्र तियरा, सोनी यादव केरायगांव, कनीज फातिमा बड़गांवा, मनीषा यादव भोड़सर का कार्य ठीक नहीं पाया गया है। डीपीआरओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी जवाब मांगा है। इसी क्रम में डीपीआरओ की ओर से ग्राम विकास अधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.