फसल सर्वे के लिए गए पंचायत सहायक की गर्दन तार में फंसकर कटी
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- रमियाबेहड़। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की कफारा चौकी के अंतर्गत अकठी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी पंचायत सहायक विनोद कुमार (26) गन्ने की फसल का सर्वे करवाने के लिए बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लगे ब्लेड वाले खतरनाक तार की चपेट में आने से उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, विनोद कुमार गांव के पूरब स्थित खेत की ओर बाइक से जा रहे थे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह दूसरे खेत में लगाए गए ब्लेड वाले तार की चपेट में आ गए। तार गर्दन में फंसते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.